आखिर क्यों यहां पति के जिंदा होने के बाद भी सुहागन महिलाएं जीती है विधवा की जिंदगी

By: Ankur Thu, 13 Aug 2020 9:17:14

आखिर क्यों यहां पति के जिंदा होने के बाद भी सुहागन महिलाएं जीती है विधवा की जिंदगी

हर सुहागन महिला चाहती हैं कि वह जीते जी सुहागन रहे। किसी भी महिला के लिए विधवा की जिंदगी जीना बहुत मुश्किल होता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पति के जिंदा होने के बाद भी सुहागन महिलाएं विधवा की जिंदगी जीती हैं। यूपी के दवरिया का बेलवाड़ा जिले में हर साल तीन महीने का मातम मनाया जाता है। यहां की सुहागनें तीन महीनों तक कोई श्रृंगार नहीं करतीं और विधवाओं जैसा कष्टभरा जीवन जीतीं हैं। तीन महीनों तक एक अजीब सी खामोशी इस गांव में पसरी रहती है। हर तरफ मातम का माहौल छाया रहता है।

इस गांव के लगभग सभी मर्द पेड़ों से ताड़ी निकालने का कार्य करते हैं। ताड़ के पेड़ 50 फिट से भी ज्यादा ऊंचे होते हैं तथा एकदम सपाट होते हैं। इन पेडों पर चढकर ताड़ी निकालना बहुत जोखिम का कार्य होता है। जिसमें कई बार कुछ लोगों की मौत भी हो जाती है।

जब यहां के मर्द इस काम के लिए बाहर निकलते हैं तो उनकी पत्नियां खुद को विधवा बना लेती हैं और विधवाओं जैसा जीवन व्यतीत करने लग जाती हैं। लेकिन अपने पतियों के वापिस आने पर उनका जोरदार स्वागत करती हैं।

ये भी पढ़े :

# हिंदुस्तान के इस शख्स ने लगा दिया था डिग्रियों का अंबार, बने मोस्ट क्वालिफाइड इंडियन

# क्या सच में अपना ही मांस खाने लगे थे कैदी, रूस में किया गया था 'स्लीप एक्सपेरिमेंट'

# 103 साल की दादी ने बना रखी हैं अपनी विश लिस्ट, आइसोलेशन से निकलते ही बनवाया पहला टैटू

# प्यार की अटूट मिसाल हैं ये जोड़ी, अस्पताल में भर्ती पति से मिलने के लिए पत्नी करने लगी वहीँ बर्तन धोने का काम

# पत्नी की याद में इस शख्स ने कर दिया कुछ ऐसा, कहा जा रहा 21वीं सदी का शाहजहां

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com